दून अस्पताल में कोरॉना को लेकर आईसीयू, ऑक्सीजन बेड तैयार

उत्तराखंड,देहरादून : उत्तराखण्ड में भी अब कोरोना के नए वैरियन्ट जे एन 1 के मरीज आने लगे हैं। बीते दिनों एक 17 वर्षीय बुजुर्ग की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और अब एक ओर बुजुर्ग महिला में इसकी पुष्टि हुई है। हालाकि दोनों की हालत स्थिर बतायी जा रही है। इसको लेकर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अनुराग अग्रवाल ने कहा कि महिला की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं पाई गयी। उन्होने कहा कि हालाकि अभी तक केवल दो ही मरीज आये हैं, लेकिन अस्पताल ने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। इसमे एक फ्लू ओपीडी आज से शुरू की गयी है। जिसमे बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज मिलने पर उनका यहां इलाज किया जायेगा साथ ही जो भी जरूरी जांचें हैं उनको किया जायेगा। इसके अलावा 20 बेड का एक ऑक्सीजन वार्ड व नौ बेड का आइसीयू वार्ड आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी करी कि अनावश्यक भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें। मास्क सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों में जो कोरोना के मरीज मिल रहे है उनमे देखा जा रहा है कि बुजुर्ग लोगों में यह संक्रमण ज्यादा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अपने परिवार में बुजुगों के के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!