विराट कोहली पर अश्लील कमेंट करने वाले युवक पर पॉस्को, आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड,देहरादून : सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए अक्सर लोग गलत रास्ते भी चुन लेते हैं जिसके कारण उन्हें इसका अंजाम भी भुगतना पड़ता है ऐसा ही एक मामला आया, जिसमें भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली व उनकी बेटी पर अश्लील टिप्पणी करना एक युवक को भारी पड़ गया।

देहरादून रायपुर का रहने वाला है युवक

मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा व कमिशन फॉर वूमेन लीगल काउंसलर अनन्या सिंह ने पुलिस पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस ने मामले की पड़ताल कर पाया कि उक्त पोस्ट रायपुर निवासी सानिध्य भट्ट की ओर से करी गई।

आईटी, पॉस्को व आईपीसी की धाराओं में हुआ मुकदमा दर्ज

मामले के संबंध में सीओ रायपुर अभिनय चौधरी ने बताया कि शिकायत की जांच करने पर पाया गया कि रायपुर, सहस्त्रधारा निवासी सानिध्य भट्ट द्वारा फेसबुक का फेक अकाउंट बनाकर यह पोस्ट करी गई जिस पर आईटी, पॉस्को व आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

फेसबुक का फर्जी अकाउंट बना, करता था अश्लील पोस्ट

पूछताछ में सामने आया कि युवक द्वारा पूर्व में भी फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं ट्रांसजेंडर को लेकर अश्लील पोस्ट करी जाती रही है। मामले की आगे जांच भी चल रही है अगर इसमें यह दोषी पाया जाता है तो उसके भीतर विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!