हिंदी को दिलाएंगे राष्ट्रभाषा का दर्जा, गंगा तट पर लेंगे संकल्प : “निशंक”

हिंदी को दिलाएंगे राष्ट्रभाषा का दर्जा, गंगा तट पर लेंगे संकल्प : "निशंक"

उत्तराखंड,देहरादून: 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर पूरा देश हिंदी दिवस मनाने जा रहा है। इसी क्रम में हरिद्वार में एक सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसको लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक भाजपा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के कैंप कार्यालय में आयोजित की गई।

देश में 80 से 90% लोग बोलते हैं हिंदी

बैठक को लेकर भाजपा के हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और करीब 140 करोड़ की आबादी वाले इस देश में 80 से 90% लोग हिंदी बोलते हैं इसलिए हम इस अवसर पर हरिद्वार में एक सम्मेलन का आयोजन करवा रहे हैं, इसमें हम संकल्प लेंगे कि हिंदी भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा मिले, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूएनओ में भी इसको आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त हो।

गंगा तट पर लेंगे संकल्प, संयुक्त राष्ट्र में भी हो हिंदी आधिकारिक भाषा

उन्होंने कहा कि हमने ब्रिटेन में इसका संकल्प लिया था कि हरिद्वार में गंगा के तट पर इसका संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने कई छोटे-छोटे देशों की भाषा को आधिकारिक दर्जा दिया है, जबकि दर्जनों ऐसे देश हैं जहां हिंदी पढ़ाई जाती है और दुनिया के लगभग ढाई सौ विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है, फिज़ी देश की राष्ट्रभाषा हिंदी है, तब ऐसे में हिंदी को भी आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त होना चाहिए, जिसको लेकर हम संकल्प लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!