राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को उत्तराखंड सरकार ने लिया कब्जे में

देहरादून, 17 फरवरी 2024: देहरादून के रायपुर में स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को आज वापस सरकार के कब्जे में ले लिया गया। खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ी सफलता है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पूर्व में स्टेडियम को निविदा के आधार पर मेर्सस आई०टी०यू०ए०एल० को दिया गया था। कंपनी ने स्टेडियम के संचालन हेतु प्रर्याप्त वित्तीय संसाधन के अभाव में इन्सोल्वेन्सी हेतु मा० एन०सी०एल०टी में वाद दायर किया था। मा० एन०सी०एल०टी द्वारा इस हेतु आई०आर०पी० अंशुल पठानिया को रिजोल्यूशन पलान हेतु नियुक्त किया गया था।

माह नवम्बर, 2023 में मा० एन०सी०एल०टी द्वारा मेर्सस ट्राइवर इन्टरप्राइजेज के रिजोल्यूशन प्लान को स्वीकार करते हुये आदेश निर्गत किये गये थे। लेकिन कम्पनी द्वारा नई संचालन एजेन्सी के रूप मे राज्य सरकार से ना तो अनुमोदन प्राप्त किया गया ना ही मूल अनुबंधी शर्तों के अनुरूप एस्क्रो खाता खोला गया और ना ही अपेक्षित बैंक गारन्टी उपलब्ध करायी गई।

इसके अलावा, स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजन हेतु विभिन्न संस्थाओं से धनराशि बुकिग हेतु ली गई थी। कंपनी को नियमो का पालन करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था, लेकिन कंपनी द्वारा ना तो नोटिस का जवाब दिया गया और ना ही उनके प्रतिनिधि बैठक में आये।

ऐसे में आज संस्था द्वारा परिसर को रिक्त कर दिया गया है एवं राज्य सरकार द्वारा जन हित में स्टेडियम को अपने नियंत्रण में ले लिया गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह स्टेडियम राज्य के लिए महत्वपूर्ण है और इसे खेलों के विकास के लिए उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार स्टेडियम के संचालन के लिए एक नई एजेंसी नियुक्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!