आतंकी संगठन आईएसआईएस का भारतीय प्रमुख हारिस फारुकी  असम से गिरफ्तार, देहरादून से है नाता

असम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है आतंकी संगठन आईएसआईएस का भारतीय प्रमुख हारिस फारूकी और उसके साथी को बांग्लादेश सीमा पार करते समय असम से किया गया गिरफ्तार। असम पुलिस के मुताबिक सीमा पार करते समय दोनों आतंकियों को पकड़ा गया उसके बाद दोनों को गुवाहाटी स्थित असम स्पेशल टास्क फोर्स के दफ्तर लाया गया जहां पर दोनों की पहचान की पुष्टि की गई। असम पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा आतंकी संगठन आईएसआईएस का भारतीय प्रमुख हारिश फारुकी देहरादून उत्तराखंड का निवासी है जबकि उसका साथी रेहान पानीपत का रहने वाला है। रेहान की पत्नी बांग्लादेश की है और रेहान का जन्म हिंदू धर्म में हुआ था लेकिन आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के बाद उसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम धर्म को अपना लिया। उधर हारिस फारूकी के देहरादून से तालुकात की खबर मिलते ही उत्तराखंड में हड़कंप मच गया पुलिस इंटेलिजेंस ने छानबीन की तो पता चला की हारिस फारूकी पिछले 12 साल से देहरादून नहीं आया था।
असम पुलिस के अधिकारियों ने कहा इन दोनों ने आईएसआईएस के आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ने का काम किया साथ ही आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन भी इकट्ठा करते थे । इन दोनों के खिलाफ एन.आई.ए , दिल्ली पुलिस और लखनऊ एटीएस के कई मामलों में वांछित चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!