बॉबी पंवार की रैली में उमड़ा जनसैलाब: अपने मताधिकार का प्रयोग करने की उम्मीद”

देहरादून: टिहरी संसदीय सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार के समर्थकों ने आज शहर में हजारों की संख्या में अंतिम प्रहार रैली निकाली। इस रैली को समर्थकों ने “अंतिम प्रहार रैली” का नाम दिया।

बॉबी पंवार की रैली में उमड़ा जनसैलाब: अपने मताधिकार

रैली में विंदाल पुल से रेंजर्स ग्राउंड तक कई लोग शामिल हुए। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, राज्य आंदोलनकारी और पूर्व सैनिक भी इसमें भाग लिया। रैली में दोपहर 12 बजे विंदाल पुल से घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड, तहसील चौक, दर्शन लाल चौक से होते हुए स्पोर्ट्स रेंजर्स ग्राउंड तक पहुंचा।

रैली में बॉबी पंवार ने समर्थकों को संबोधित भी किया। उन्होंने समय कम शेष होने के चलते समर्थकों से “अपना बूथ, सबसे मजबूत” का संकल्प लेने का आग्रह किया और उनसे वोट मांगा।

बॉबी पंवार ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, मूल निवास, भू कानून जैसे गंभीर मुद्दों पर समर्थकों से वोट मांगने की अपील की।

इस रैली में टिहरी क्रांति दल, गौरव सेनानी मंच, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी, टिहरी किसान समिति, कोविड कर्मचारी संगठन, राज्य निर्माण सेनानी संघ सहित कई संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!