कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तीन नेता, सदस्यता अभियान में दिखी भाजपा की ताकत

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत आज भाजपा मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस के तीन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलवाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पटका पहनाकर कांग्रेस के तीनों नेताओं को सदस्यता दिलवाई। इसमें सुरेश गंगवार, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय संयुक्त कॉर्डिनेटर, उधम सिंह नगर पूर्व कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की बहू व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रहीं अनुकृति गुसाईं शामिल हैं।

कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए तीन नेता, सदस्यता अभियान में दिखी भाजपा की ताकत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बीते दिन ही सुरेश गंगवार, अनुकृति गुसाईं का हमें प्रस्ताव प्राप्त हुआ, जिसके पश्चात आज उन्हें सदस्यता दिलवाई गई। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पंचायत चुनाव तक जारी रहेगा और कई अनेक नाम अभी प्रस्ताव में है, जिन्हें तय समय पर भाजपा ज्वाइन करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!