मणिपुर में आतंकी हमला: सीआरपीएफ के दो जवान शहीद

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के हमले में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) के दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने मोईरांग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के नारसेना में आईआरबीएन (इंडिया रिजर्व बटालियन) कैंप पर देर रात करीब साढ़े 12 बजे हमला कर दिया।

मणिपुर में आतंकी हमला: सीआरपीएफ के दो जवान शहीद

“आतंकवादियों ने पहाड़ियों से अंधाधुंध फायरिंग की और शिविर को निशाना बनाया। यह हमला करीब 12:30 बजे से शुरू हुआ और करीब 2:15 बजे तक चला। आतंकवादियों ने बम भी फेंके, जिनमें से एक सीआरपीएफ की 128वीं बटालियन की चौकी में फट गया।” – एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी

जानकारी के अनुसार, शहीद होने वाले जवानों की पहचान सब-इंस्पेक्टर एन. सरकार और हेड कांस्टेबल अरुप सैनी के रूप में हुई है। वहीं घायल हुए जवानों में इंस्पेक्टर जादव दास और कॉन्स्टेबल आफताब दास शामिल हैं, जिन्हें छर्रे लगे हैं। सीआरपीएफ के जवान आईआरबीएन कैंप को सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात थे।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। इस हमले की किसी भी आतंकी संगठन ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!