उत्तराखंड में अगले तीन से चार दिन मौसम साफ रहेगा, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने आज मौसम के पूर्वानुमान के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक मौसम साफ रहेगा। तापमान फिल्हाल सामान्य है लेकिन इस बीच तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

उत्तराखंड में अगले तीन से चार दिन मौसम साफ रहेगा, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना

डॉ. सिंह ने बताया कि उंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके तहत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में इस बीच हल्की बारिश की संभावना है।

डॉ. बिक्रम सिंह ने विशेष ध्यान देने की अपील की है और लोगों से गुजरिश की है कि वे मौसम की सुचना के अनुसार कार्यवाही करें।

इस रिपोर्ट के साथ, मौसम विभाग ने राज्यभर में सुरक्षित रहने की सलाह दी है और लोगों से अगले कुछ दिनों तक वायुमंडलीय बदलावों का ध्यान रखने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!