मुख्यमंत्री धामी ने तमाम विभागों के साथ की बैठक, वन अग्नि और चार धाम यात्रा की सुरक्षा पर चर्चा

देहरादून, 8 मई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य के तमाम विभागों के प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें वन अग्नि की घटनाओं और आने वाली चार धाम यात्रा की सुरक्षा पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री धामी ने तमाम विभागों के साथ की बैठक, वन अग्नि और चार धाम यात्रा की सुरक्षा पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में वन अग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण कर लिया गया है और सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की मॉनिटरिंग करने का काम करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आने वाली चार धाम यात्रा की सुरक्षा को लेकर भी अधिकारियों को जागरूक रहने का आदेश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ भी एक अलग बैठक की। उन्होंने उन्हें बरसात से पहले अपनी तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया और भूस्खलन की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया।

इसे पहले मुख्यमंत्री धामी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के साथ थे, लेकिन उन्होंने अब इसे स्थगित कर दिया है।

बता दें कि उत्तराखंड में मानसून सीजन शुरू होने के साथ ही भूस्खलन की समस्याएं बढ़ जाती हैं, जिसका खास ध्यान रखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!