चारधाम यात्रा: मंदिर समिति ने तीर्थयात्रियों से की अपील, रील बनाने से बचें, दर्शन के दौरान मोबाइल पर प्रतिबंध

चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं और इस बीच बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने तीर्थयात्रियों से महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने तीर्थयात्रियों से आग्रह किया है कि वे भक्तिभाव से दर्शन करने आएं और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने से बचें।

Kedarnath Temple before sunrise, it is a Hindu temple dedicated to Shiva, India.

मंदिर समिति भविष्य में मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर रही है।

यात्रा की व्यवस्थाएं पूरी

अजेंद्र अजय ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। केदारनाथ धाम में आस्था पथ से लेकर मंदिर तक रेलिंग बनाई गई है। बदरीनाथ धाम में भी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया है। ताकि तीर्थयात्री बिना किसी परेशानी के दर्शन कर सकें और किसी तरह की मारपीट या अव्यवस्था न हो।

वीआईपी दर्शन पर रोक

सरकार ने फिलहाल 25 मई तक सभी राज्यों से वीआईपी और वीवीआईपी को दर्शन के लिए न आने का अनुरोध किया है। मंदिर समिति ने भी सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वे वीआईपी के साथ तस्वीरें लेने और मालाएं पहनाने से दूर रहें।

लॉकर की सुविधा

अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम में दर्शन की प्रक्रिया को इस बार और सरल बनाने पर जोर दिया गया है। मास्टर प्लान के तहत दोनों धामों में लॉकर बनाए जा रहे हैं। तीर्थयात्री इन लॉकर्स में अपना सामान रख सकेंगे। इसके बाद मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान मोबाइल और कैमरे का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

अनुरोध

अजय ने सभी तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे दोनों धामों में व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। सोशल मीडिया के लिए रील बनाने से बचें और भक्तिभाव से दर्शन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!