देहरादून: रायपुर क्षेत्र में धमाका, कई लोगों के घायल होने की खबरें

रायपुर, देहरादून: आज दिनांक 09-05-2024 को समय 14ः07 बजे थाना रायपुर को 108 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि किद्दूवाला लेन नंबर 3 में एक कबाड़ी की दुकान में धमाका हुआ है, जिसमें दुकान में मौजूद कुछ व्यक्ति घायल हो गए हैं।

देहरादून: रायपुर क्षेत्र में धमाका, कई लोगों के घायल होने की खबरें

सूचना प्राप्त होते ही थाना रायपुर से पुलिस बल, दमकल के वाहन तथा बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची तथा मौके पर घायल व्यक्तियों को उपचार हेतु कोरोनेशन तथा दून अस्पताल भिजवाया गया।

घटना के सम्बंध में जानकारी के अनुसार उक्त दुकान के मालिक रमेश कुमार खडका पुत्र धर्म सिंह खडका, निवासी लोउर नेहरूग्राम, थाना रायपुर हैं, जिनके द्वारा 01 माह पूर्व ही उक्त दुकान को शुभम पुत्र दीपक को किराये पर दिया था, जिसके द्वारा वहां कबाड़ी का कार्य किया जा रहा था।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के सम्बंध में थाना रायपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!