जिलाधिकारी सोनिका की निगरानी: हरबर्टपुर बस अड्डा और कटापत्थर में यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर

देहरादून,16 मई 2024:आज जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने हरबर्टपुर बस अड्डा एवं कटापत्थर में यात्रा व्यवस्थाओं की निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने यात्रियों के साथ संवाद किया और उनके हाल-चाल जाने।

जिलाधिकारी ने कटापत्थर में बनाए गए पंजीकरण काउंटर में विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्था का निर्देश दिया ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की सुविधा न हो।

शासन प्रशासन द्वारा व्यवस्थित और सुरक्षित यात्रा हेतु पंजीकरण की व्यवस्था की जा रही है, जिसका परिपालन किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों हेतु समुचित मूलभूत व्यवस्थाएं बनाए रखें। उन्होंने कटापत्थर विकासनगर यात्रियों से बात की तथा उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामना दी तथा यात्रियों के साथ चाय भी पी।

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के लिए कटापत्थर व हरबर्टपुर में सभी मूलभूत सुविधाएं बनाने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।

चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद भारी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। व्यवस्थित यात्रा हेतु प्रशासन द्वारा यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को विकासनगर से निर्धारित संख्या भेजी जा रही है। कटापत्थर से यमुनोत्री के लिए जांच के उपरांत यात्री वाहन रवाना किए जा रहे हैं। कटापत्थर में भी यात्रियों के भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था है। मोबाइल शौचालय, पीने के पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था की गई है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर भाष्कर लाल शाह, कोतवाल राजेश शाह सहित प्रशासन के अधिकारी व पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!