देहरादून गोलीकांड: एक की मौत, दो घायल, तीन गिरफ्तार

देहरादून, 17 जून 2024: राजधानी देहरादून के नेहरू राम के डोभाल चौक इलाके में बीती रात हुए गोलीकांड में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

देहरादून गोलीकांड: एक की मौत, दो घायल, तीन गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9 बजे हुई। कुछ लोगों ने फायरिंग की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि आरोपी अपनी कार से आशारोड़ी की ओर भाग रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे बेरिकेटिंग तोड़कर जंगल की ओर भाग गए।

फिलहाल दो आरोपी फरार हैं।

पुलिस की जांच में पता चला है कि सभी आरोपी और मृतक आपस में गाड़ी और प्रॉपर्टी का काम करते थे। इनके बीच कोई रंजिश नहीं थी।

मृतक रवि बुडोला और उनके साथी मनोज नेगी और सुभाष छेत्री किसी गाड़ी को लेकर भारद्वाज के पास गए थे। भारद्वाज को संदेह हुआ कि वे उसे मारना चाहते हैं, लिहाजा उसने अपने साथियों के साथ गोली चला दी।

इस गोलीबारी में रवि बुडोला की मौत हो गई, जबकि मनोज नेगी और सुभाष छेत्री घायल हो गए।

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!