उत्तराखंड में 15-16 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, खासतौर पर कुमाऊं में मूसलाधार बारिश


देहरादून, 15 जुलाई: मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 15 और 16 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, कुमाऊं मंडल के अधिकांश जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 17 और 18 जुलाई से पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ सकती है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!