केदारनाथ उप चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए नए प्रभारी और संयोजक

देहरादून, 3 सितंबर: भाजपा ने केदारनाथ उप चुनाव की तैयारी के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर, विधानसभा प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधानसभा संयोजक रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, और विधानसभा सह संयोजक के रूप में चंडी प्रसाद भट्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विधानसभा समन्वयक की भूमिका में राज्य सहकारी बैंक अध्यक्ष दान सिंह रावत रहेंगे। मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं में गुप्तकाशी मंडल के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और रघुवीर सिंह बिष्ट, ऊखीमठ मंडल के लिए मंत्री सतपाल महाराज और गजपाल बर्थपाल, अगस्तमुनि मंडल में मंत्री रेखा आर्य और वाचस्पति सेमवाल, अगस्तमुनि ग्रामीण मंडल में मंत्री सुबोध उनियाल और विजय कपरवाण, तथा सतेराखाल मंडल में मंत्री गणेश जोशी और विक्रम कंडारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!