देहरादून में जिलाधिकारी बदले, सविन बंसल ने संभाला पदभार

देहरादून: देहरादून जिले में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी का पदभार बदला गया है। बीती देर रात सोनिका के स्थान पर सविन बंसल को नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

देहरादून में जिलाधिकारी बदले, सविन बंसल ने संभाला पदभार

नए जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज सुबह अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे जिलावासियों की समस्याओं को प्राथमिकता देंगे और उनके जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य है कि जिला के हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके साथ ही यातायात, कानून व्यवस्था और भूमि विवाद जैसे मुद्दों का भी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।”

बंसल ने कहा कि वे जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!