हरे बुग्यालों का दीदार करेंगे पर्यटक, घोड़े खच्चर, होटल ढाबों को भी होगा लाभ

उत्तराखंड , देहरादून : उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों को पर्यटन के तौर पर विकसित करने और स्थानीय लोगों को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में यमुनोत्री क्षेत्र के नौ गांव क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र के तौर पर विकसित किया जा रहा है।इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत की गई है। यहां के खूबसूरत बुग्याल, दुर्लभ पुष्प, गगनचुंबी बर्फीली चोटियां मन मोह लेती हैं। इस खूबसूरत क्षेत्र को पर्यटन को तौर पर विकसित करने से जहां एक ओर पर्यटक इसकी वादियों का दीदार कर सकेंगे वहीं दूसरी ओर स्थानीय होम स्टे, होटल ढाबों, घोड़े खच्चर, वाहन स्वामियों, ऊन से बने वस्त्रों के व्यवसाई भी अपने ही क्षेत्र में रोजगार स्वरोजगार पा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!