पत्रकार गिरीश भंडारी नहीं रहे, सीएम धामी ने परिवार के प्रति जताई संवेदना, हर संभव मदद का आश्वासन

उत्तराखंड, देहरादून : मुख्यमंत्री धामी ने टीवी चैनल पत्रकार गिरीश भंडारी की आकस्मिक मृत्यु पर दुख जताया__ उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार उनके परिवार के साथ है। सरकार की ओर से दिवंगत के परिवारजनों को दी जाएगी हरसंभव मदद।

आपको बता दें कि दिवंगत गिरीश भंडारी स्वराज एक्सप्रेस टीवी चैनल में उत्तराखंड से देहरादून के पत्रकार थे। अपनी शालीनता और कर्मठता से उन्होंने पत्रकारिता मे अपना नाम कमाया। आज सुबह ही उनके देहांत का समाचार प्राप्त होने से सभी पत्रकारों में दुख का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!