मथुरा पहुंचे भाजपा, कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा की ली सदस्यता

उत्तराखंड, देहरादून: निकाय चुनाव में टिकट आबंटन और अपनी उपेक्षा से नाराज़ प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने आखिरकार पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसी के साथ उन्होंने भाजपा मुख्यालय देहरादून पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में पार्टी को ज्वाइन किया।

व्यक्तिगत रहे संबंध, कांग्रेस करती है कर्मठ नेताओं की उपेक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान कहा कि हालांकि पूर्व में मथुरा दत्त जोशी दूसरी पार्टी में थे, लेकिन उनके लंबे समय से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि लंबे समय से पार्टी के लिए निष्ठा पूर्वक कार्य करने के बाद भी कांग्रेस ने उनकी उपेक्षा की। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है और इस परिवार का हर सदस्य महत्वपूर्ण है। साथ ही उन्होंने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!