पुलिस कर्मी की बेटी के साथ दर्दनाक घटना, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

उत्तराखंड , देहरादून : बीते कुछ दिन पूर्व प्रेमनगर क्षेत्र में एक युवती द्वारा अपने कमरे में आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान मृतका के परिजनों ने मामले पर एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, साथ ही आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज करवाया। आपको बता दें कि मृतका युवती के पिता खुद पुलिस में सेवा दे चुके हैं, उनका कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई, साथ ही उन्होंने बेटी को न्याय दिलवाने की गुहार भी लगाई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने भी परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू करी। तलाश के दौरान झाजरा से 22 वर्षीय आरोपी “नोगले- नगन -बा” को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!