दून पुलिस ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को दी जीवन रक्षक मदद

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक वाहन दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर दून पुलिस ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय दिया। रानीपोखरी थानाध्यक्ष और उनके साथियों ने घायल व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

13 जनवरी 2025 को, रानीपोखरी थानाध्यक्ष अपने पुलिस कर्मियों के साथ वीआईपी ड्यूटी से वापस अपने थाना क्षेत्र की ओर लौट रहे थे, तभी मियांवाला फ्लाईओवर के पास एक कार ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो दिया और सड़क पर पलट गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस कर्मियों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार से सवार व्यक्तियों को बाहर निकाला और घायल व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद, उसे बिना समय गवाए एक निजी वाहन के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!