लोहाघाट में मकान में लगी भीषण आग भवन स्वामी को हजारों का नुकसान फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू घर में फंसे लोगों को निकाला बाहर

सोमवार शाम 8:00 बजे के लगभग लोहाघाट के एलआईसी कार्यालय के सामने रहने वाले त्रिलोचन तिवारी के दो मंजिले भवन में अचानक भीषण आग लग गई आग से भवन स्वामी को हजारों रुपए का नुकसान हो गया है आज सोमवार रात 8:00 बजे लगी इस आग की सूचना सबसे पहले पास ही में रहने वाली विनीता जोशी के द्वारा फायर ब्रिगेड, नगर पालिका व पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही फायर टीम पुलिस, पालिका कर्मी सुमित गढ़कोटी व आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक निचली मंजिल में रखे भवन स्वामी का सारा सामान जल कर राख हो गया जिससे भवन स्वामी को काफी बड़ा नुकसान पहुंचा है फायर ब्रिगेड की मुस्तेदी के चलते भवन को बचा लिया गया है टीम के द्वारा घर के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया आग बुझाने में पालिका कर्मी सुमित गढ़कोटी, पप्पू वर्मा, विक्की ओली ,नितिन मेहरा उमेश ओली व अन्य लोगों के द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई फायर विभाग के मुताबिक फॉल सीलिंग में शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगी हो सकती है जांच के बाद आग लगने के कारणों का पता चल पाएगा वही आग लगने की सूचना पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा व दीपक नाथ भी मौके पर पहुंचे फायर टीम में Lfm राजेश कार्की ,
Lfm कुंदन बसेड़ा ,चालक राजेश खर्कवाल,जगदीश सिंह,Fm भरत सिंह ,कासिम अली ,गोविंद पनेरू ,पारस वर्मा ,
हरीश चम्याल,हिमांशु कुमार,चंचल माहरा मौजूद रहे पुलिस टीम में एसएचओ अशोक कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक चेतन रावत व चीता कर्मी आदि मौजूद रहे कुल मिलाकर विनीता जोशी की सतर्कता वह फायर ब्रिगेड की मुस्ततेदी से एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!