उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आगाज: पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड के इतिहास का सबसे गौरवपूर्ण पल आ गया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों का इंतजार खत्म हो गया है। 28 जनवरी से शुरू हो रहे इन खेलों का उद्घाटन देहरादून के रजत जयंती खेल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस भव्य आयोजन में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा समेत कई खास मेहमान शामिल होंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने दिया खिलाड़ियों को संदेश: जाओ और छा जाओ
खेलों की पूर्व संध्या पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “सरकार ने आयोजन के लिए हर संभव तैयारी की है। अब प्रदेश की टीमों से उम्मीद है कि वे अपने प्रदर्शन से देवभूमि को गौरवान्वित करें।”

9 हजार से ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
नेशनल गेम्स में 9,000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 16,000 लोग इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। खेलों में कुल 36 प्रतियोगिताएं होंगी। खास बात यह है कि हर खेल के उपकरण उस देश से मंगाए गए हैं, जहां से वे विश्वस्तरीय माने जाते हैं।

भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आकर्षण
ओपनिंग सेरेमनी में 25,000 लोग शिरकत करेंगे। बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन, और पांडवाज बैंड अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल और थ्री-लेवल स्टेज तैयार किया गया है। 3,000 से 4,000 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

डे-नाइट गेम्स की पूरी तैयारी
कई प्रतियोगिताएं डे-नाइट होंगी, जिसमें स्पोर्ट्स लाइटिंग का विशेष ध्यान रखा गया है। यह लाइटिंग नेचुरल फील देने के साथ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को प्रभावित नहीं करेगी। एथलेटिक्स, रग्बी 7, फुटबॉल, और हॉकी जैसे मुकाबले रात में होंगे।

विश्वस्तरीय सुविधाएं और अवस्थापनाएं
इस आयोजन के लिए उत्तराखंड में कई नई अवस्थापनाएं तैयार की गई हैं। साइकिलिंग वेलोड्रोम और अन्य खेल मैदान विश्वस्तर पर तैयार किए गए हैं। यह आयोजन देवभूमि के खेल बुनियादी ढांचे को नई पहचान देगा।

प्रधानमंत्री का स्वागत और एथलीट्स परेड
ओपनिंग सेरेमनी में एथलीट्स परेड होगी, जिसका निरीक्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके बाद उन्हें सलामी दी जाएगी। स्टेडियम में वीआईपी, प्रेस, और पब्लिक के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!