राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्यपाल को औपचारिक निमंत्रण, पीटी ऊषा पहुंचीं देहरादून

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह को औपचारिक रूप से आयोजन के लिए निमंत्रण पत्र सौंपा।

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं
राज्यपाल ने प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल मंत्रालय को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने आयोजन की तैयारियों में खुद रुचि दिखाई और अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश भी दिए। खेल मंत्री ने कहा, “राज्यपाल की उपस्थिति इस गौरवशाली आयोजन को और गरिमामयी बनाएगी।”

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा पहुंचीं देहरादून
मंगलवार सुबह भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचीं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने उनका भव्य स्वागत किया। खेल मंत्री ने उन्हें आयोजन की सभी तैयारियों की जानकारी दी और बताया कि इस बार का उद्घाटन समारोह सबसे भव्य होगा।

खेल मंत्री ने क्या कहा?
खेल मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हो रही है और इसे सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। उद्घाटन समारोह में कई खास मेहमानों की उपस्थिति इस आयोजन को और खास बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!