राष्ट्रीय खेल की तैयारी में तेज़ी, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा

उत्तराखंड को अपने रजत जयंती वर्ष यानी 25वें साल में राष्ट्रीय खेलों की पहली बार मेजबानी मिली है राज्य को 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का मौका मिला है. इस बार राष्ट्रीय खेलों में 36 प्रतियोगिताएं शामिल होंगी. जिसमें योग आसन भी शामिल हैं. वहीं राष्ट्रीय खेल की ओपनिंग सेरेमनी देहरादून में होगी और क्लोजिंग सेरेमनी 14 फरवरी को हल्द्वानी में होनी है. वही आपको बता दें कि राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नेशनल गेम्स के लिए देश भर के खिलाड़ियों का उत्तराखंड पहुंचने का सिलसिला भी जारी है. बात करें खिलाड़ियों की तो नेशनल गेम्स में 9545 खिलाड़ी उत्तराखंड की धरती पर अपना दमखम दिखाएंगे. खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 16,000 लोग यहां पहुंच सकते हैं. वहीं सुरक्षा को लेकर भी पूरी तैयारी की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!