अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा की बैठक, 15 मार्च तक चलेगा अटल स्मृति संकलन अभियान

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी की अध्यक्षता में भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष के मौके पर अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान के संबंध में चर्चा की गई।

आदित्य कोठारी ने बताया कि इस अभियान को लेकर 11 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे प्रदेश में अटल जी के योगदान और उनके विचारों को लोगों तक पहुंचाएगी। यह अभियान 15 मार्च तक जारी रहेगा। इसके तहत प्रत्येक जनपद में सुशासन दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस समिति में दो पुराने कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा और मंडल स्तरीय समितियों में मंडल अध्यक्ष और अन्य दो सदस्य भी जोड़े जाएंगे। इसके साथ ही, जिला समितियां अटल बिहारी वाजपेयी से संबंधित फोटो, वीडियो, भाषण और उनके प्रेरक अनुभवों का संकलन कर संपर्क अभियान चलाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!