उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। यह बदलाव राज्य के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
इन अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां:
- IAS युगल किशोर: अब महानिदेशक संस्कृति के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
- IAS रीना जोशी: को अपर सचिव परिवहन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- IAS उमेश नारायण: को निदेशक USAATA के पद पर नियुक्त किया गया है।
- पन्ना लाल शुक्ला: को अपर सचिव पंचायती राज, भाषा और जनगणना की जिम्मेदारी दी गई है।