7 को देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर का शपथ ग्रहण, सीएम धामी रहेंगे मौजूद

देहरादून 6 फ़रवरी:उत्तराखण्ड में निकाय चुनावों के लिए बीते 23 जनवरी 2025 को मतदान हुआ था और 25 को परिणाम घोषित हुए थे ।लंबे इंतज़ार के बाद नवनिर्वाचित मेयर के शपथ ग्रहण की तिथि आख़िर तय कर ली गई है |देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल का 7 फरवरी को होगा शपथ,शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी काफी हद तक पूरी कर ली गई है। आपको बता दें कि मेयर सौरभ थपलियाल का कहना है कि कल वह देहरादून के मेयर पद की शपथ लेंगे, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। साथ ही पार्षदगण भी सौरभ थपलियाल के साथ शपथ लेंगे। नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल ने आगे कहा कि मेरी प्राथमिकता यह है की देहरादून की जन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर की जाएगी, चाहे वह सफाई से संबंधित हो, सड़कों से संबंधित हो या फिर ऐसे मुद्दे जिनसे जनता को परेशानियां हो रही हैं उन पर जल्द काम करूंगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!