राष्ट्रीय खेल :उत्तराखण्ड ने फुटबॉल के फाइनल में पहुंचकर रचा कीर्तिमान,गोल्ड के लिए केरल से होगी भिड़ंत

हल्द्वानी 6 फ़रवरी: राष्ट्रीय खेलों के फाइनल में जगह बना कर उत्तराखण्ड की पुरुष टीम ने इतिहास रच दिया है । उत्तराखण्ड में हो रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों में कई रिकॉर्ड्स टूट रहे और नये रिकॉर्ड लिखे जा रहे है । बुधवार को हल्द्वानी स्थित गौला पार मानस खण्ड खेल परिसर में दिल्ली और उत्तराखण्ड के बीच सेमीफाइनल का मुक़ाबला खेला गया जिसमे गेम टाइम में दोनों ही टीमों ने 1-1 गोल दाग कर बराबरी की , दिल्ली के लिए 19 वें मिनट में एजाज़ अहमद ने आसानी से गोल दागा और उत्तराखण्ड के लिए 73 वें मिनट में मिली फ्री हिट को शानदार हैडर के ज़रिए गोल में तब्दील किया इस गोल की बदौलत उत्तराखण्ड की टीम ने दिल्ली की बराबरी की जिसके बाद मैच का 5-4 के टाईब्रेकर से निकला । इसके साथ ही उत्तराखण्ड फाइनल में जगह बनाने वाला चौथा मेजबान राज्य बन गया है । मुख्यातिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की । सेमीफ़ाइनल के मुक़ाबले जीतने के साथ ही उत्तराखंड ने पदक पक्का कर लिया है और सात फ़रवरी को उत्तराखंड स्वर्ण पदक को जीतने के लक्ष्य से केरल के साथ फ़ाइनल का मुक़ाबला खेलेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!