उत्तराखंड में ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के उपलक्ष्य में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विशेष अभियान ‘हक की बात

देहरादून: उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल और माननीय जिला न्यायाधीश, देहरादून श्री प्रेम सिंह खिमाल के दिशा-निर्देशन में ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ 20 फरवरी को मनाने की शुरुआत की गई है। प्रत्येक वर्ष 20 फरवरी को सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े व्यक्तियों के लिए ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ मनाया जाता है।

इस वर्ष 2025 में इस अवसर पर जिला देहरादून में NALSA (Legal Services to the Workers in the Unorganized Sector) Scheme, 2015 के तहत 20 फरवरी से 26 फरवरी तक ‘हक की बात’ अभियान चलाया जाएगा। यह विशेष अभियान असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालतों के लाभ, साइबर क्राइम/डिजिटल अरेस्ट, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, यातायात के नियमों, और नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन नं० 15100 जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा।

इस अभियान का उद्देश्य आम जन को इन विषयों के प्रति जागरूक करना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना है, ताकि वे इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें और अपने सामाजिक एवं कानूनी अधिकारों को जान सकें।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी प्रमुख दैनिक समाचार पत्रों में इस विज्ञप्ति को प्रकाशित करने के लिए उचित कार्यवाही की जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इसके लाभ से परिचित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!