Tuesday, June 17, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरकृषि मंत्री गणेश जोशी प्राकृतिक और अप्राकृतिक खेती के सवाल में फंसे,...

कृषि मंत्री गणेश जोशी प्राकृतिक और अप्राकृतिक खेती के सवाल में फंसे, प्रश्न स्थगित

सत्ता पक्ष के विधायक बृजभूषण गैरोला के सवाल पर विपक्ष ने किया घेराव, कृषि मंत्री का जवाब नहीं मिला संतोषजनक

देहरादून (21 फरवरी 2025): उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी आज एक महत्वपूर्ण सवाल के घेरे में फंस गए। सत्ता पक्ष के विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा प्राकृतिक और अप्राकृतिक खेती के अंतर पर सवाल उठाने के बाद मंत्री गणेश जोशी से संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।

काफी देर तक चली बहस और मखौल उड़ने के बाद, अंततः सदन में पहला ऐसा मामला सामने आया जब मंत्री को सवाल का सही जवाब नहीं दे पाने के कारण प्रश्न स्थगित करना पड़ा। विपक्ष ने विधायक गैरोला के सवाल को लपकते हुए मंत्री को घेर लिया, और उन्हें सही तरीके से जवाब देने में नाकामयाब साबित किया।

यह घटना सदन में कृषि मंत्री की स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े करती है, और सरकार को इस मुद्दे पर और स्पष्टता लाने की आवश्यकता प्रतीत होती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!