कृषि मंत्री गणेश जोशी प्राकृतिक और अप्राकृतिक खेती के सवाल में फंसे, प्रश्न स्थगित

देहरादून (21 फरवरी 2025): उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी आज एक महत्वपूर्ण सवाल के घेरे में फंस गए। सत्ता पक्ष के विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा प्राकृतिक और अप्राकृतिक खेती के अंतर पर सवाल उठाने के बाद मंत्री गणेश जोशी से संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया।

काफी देर तक चली बहस और मखौल उड़ने के बाद, अंततः सदन में पहला ऐसा मामला सामने आया जब मंत्री को सवाल का सही जवाब नहीं दे पाने के कारण प्रश्न स्थगित करना पड़ा। विपक्ष ने विधायक गैरोला के सवाल को लपकते हुए मंत्री को घेर लिया, और उन्हें सही तरीके से जवाब देने में नाकामयाब साबित किया।

यह घटना सदन में कृषि मंत्री की स्थिति को लेकर कई सवाल खड़े करती है, और सरकार को इस मुद्दे पर और स्पष्टता लाने की आवश्यकता प्रतीत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!