उत्तराखंड क्रांति दल के नवनिर्वाचित युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने भू क़ानून को बताया झुनझुना

देहरादून 26 फ़रवरी: बुधवार को राजधानी देहरादून में उत्तराखंड क्रांति दल ने युवा प्रकोष्ठ के चमोली जिला अध्यक्ष आशीष नेगी को नई ज़िम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया है ।
बुधवार को उत्तराखंड क्रांति दल ने देहरादून स्थित प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उनके जिला चमोली के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी की क़ाबिलीयत और क्षमता को देखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई है, उत्तराखंड क्रांति दल के आशुतोष नेगी ने बताया 2025 में होने वाले पंचायत चुनावों से पहले दल को मज़बूत करने के लिए सक्षम युवाओं को अधिक ज़िम्मेदारी दी जा रही है ।

वहीं उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ के केन्द्रीय नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष नेगी ने कहा इस ज़िम्मेदारी के लिए वो दल का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और दल अब पुरज़ोर तरीक़े से पहाड़ की अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए और तेज गति से कार्य करेगा ।

राज्य सरकार द्वारा विधानसभा से पारित नए भू क़ानून पर बोलते हुए आशीष नेगी ने कहा प्रदेश में जब से UCC लागू हुआ है तब से भू क़ानून की लड़ाई ख़त्म हो गई है और सरकार ने भू क़ानून के नाम पर जनता के साथ छलावा कर झुनझुना पकड़ा ने का काम करा है ।
नेगी ने आगे कहा कि अब उत्तराखंड क्रांति दल के झंडे तले उत्तराखंड संस्कृति सभ्यता और भूमि संरक्षण के लिए पांचवें अनुसूची लागू करने की माँग प्रदेश में उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा की जाएगी । पाँचवी अनुसूची की माँग के बारे में प्रदेश के गाँव गाँव तक लोगों को लामबंद किया जाएगा और सरकार के समक्ष मज़बूती से रखा जाएगा।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के आशुतोष नेगी, शांति प्रसाद भट्ट ,परमिला रावत समेत दल के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!