उत्तराखंड में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद, अगले हफ्ते हल्की बारिश की संभावना

देहरादून, 2 मार्च 2025: उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश हो रही थी, जिससे राज्य के कई हिस्सों में समस्याएं उत्पन्न हो गई थीं। चमोली के माना में एक हादसा भी हुआ था, लेकिन अब मौसम विभाग से राहत भरी खबर आ रही है।

मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि अगले एक हफ्ते तक राज्य में मौसम सामान्य रहेगा। उन्होंने बताया कि कहीं-कहीं पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन पूरे प्रदेश में इस दौरान कोई बड़ी मौसम गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के इस अपडेट से राज्यवासियों को राहत मिली है, खासकर उन क्षेत्रों में, जहां पिछले कुछ दिनों से भारी बर्फबारी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया था। हालांकि, मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि हल्की बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बना रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!