उपनल स्थापना दिवस: मंत्री गणेश जोशी ने की कई घोषणाएं, मुख्यमंत्री धामी का संदेश

देहरादून, 2 मार्च 2025: उपनल (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम) के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों और उपनल कार्मिकों के कल्याण के लिए कई अहम घोषणाएं की। इस समारोह को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो संदेश के माध्यम से सम्बोधित किया और भविष्य में उपनल के माध्यम से विदेशों में भी नौकरी के अवसर प्रदान करने का ऐलान किया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान राज्य के सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों को बधाई दी और उपनल की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जल्द ही उपनल के माध्यम से विदेशों में भी रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे प्रदेश के पूर्व सैनिकों के लिए रोजगार की नई दिशा खुलेगी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने इस दौरान एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि उपनल के वेलफेयर फंड के माध्यम से प्रदेश के सभी 13 जनपदों के एक-एक गांव में सैनिक कल्याण के क्षेत्र में विकास कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा, उपनल कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर दी जाने वाली तात्कालिक राशि को एक लाख से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये करने का ऐलान किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री राहत कोष में 01 करोड़ रुपये की धनराशि दान देने की घोषणा भी की गई।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और भविष्य में भी इस दिशा में कई योजनाएं लागू की जाएंगी।

इस मौके पर उपनल की स्थापना से लेकर अब तक किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि उपनल की योजनाएं प्रदेश के पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण में महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!