कांग्रेस अध्यक्ष तीन वर्ष पूरे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के बतौर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं। जिसके बाद इन तीन वर्षों का मूल्यांकन भी किया जा रहा है। अपने तीन वर्षों के कार्यकाल को लेकर करण माहरा ने कहा कि उनके अध्यक्ष बनने से पूर्व पार्टी को दो विधानसभा चुनावों में हार मिल चुकी थी, बावजूद इसके उन्होंने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों में उत्साह का संचार करने का काम किया। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश के कई मुद्दों जैसे अंकिता भंडारी हत्याकांड, भर्ती घोटाला, महिला अपराधों को लेकर सड़क पर आवाज उठाई। इसके साथ ही उन्होंने उपचुनावों में 2 सीटों पर विजय और निकाय चुनावों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का जिक्र भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!