मौसम अपडेट

देहरादून – मौसम विभाग के द्वारा उत्तराखंड में मौसम को लेकर एक बार फिर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसमें प्रदेश भर में मौसम की स्थिति को लेकर जानकारी दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में बारिश, अंधड़ व आसमानी बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उत्तरकाशी, चमोली,रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 6, 7 व 8 मई के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विशेषकर उत्तरकाशी जिले को 8 मई के लिए रेड अलर्ट में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!