रोड रेज के चलते हुई घटना, सीसीटीवी फुटेज ने खोला घटना का सच

देहरादून।
राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक रोड रेज की घटना सामने आई है, जिसका खुलासा CCTV फुटेज के जरिए हुआ। घटना 27 जुलाई 2025 की है, जब वादी विनीत सिंघल ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ स्कूटी सवार युवकों ने उनका पीछा कर हमला किया और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया।

प्रारंभिक शिकायत में वादी ने खुद को पीड़ित बताते हुए हमला और तोड़फोड़ की बात कही थी। लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, तो CCTV फुटेज में पूरी कहानी कुछ और ही निकली।

पटेलनगर क्षेत्र में विनीत सिंहल ने अपनी कार से यू-टर्न लेते वक्त स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मारी।

इसके बाद वह मौके से फरार हो गए, जिससे नाराज होकर युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया।

कांवली रोड पर ट्रैफिक धीमा होने की वजह से कार रुक गई, और उक्त युवकों ने पीछे से आकर कार का शीशा तोड़ दिया।

कोतवाली नगर – पुलिस ने कहा कि यह एक स्पष्ट रोड रेज की घटना है, जिसमें कोई बाहरी बदमाश या अपराधी तत्व शामिल नहीं है।
दोनों पक्ष देहरादून के स्थानीय निवासी हैं।
पुलिस ने तत्काल युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।

कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार, घटना में किसी अन्य आपराधिक मंशा या साजिश का कोई प्रमाण नहीं मिला है। यह घटना क्षणिक आवेश और आपसी विवाद का परिणाम थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!