
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगनानी के समीप लिम्चा गाड पुल बहने से हाइवे अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को दोबारा चालू करने के लिए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

इसके साथ ही सोनगाड़ और डबरानी के पास भागीरथी नदी के तेज कटाव को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। हर्षिल और धराली आपदा प्रभावित स्थलों पर भी मार्ग को सुचारू करने के लिए विभागीय टीमें लगातार काम कर रही हैं।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि सभी बाधित मार्गों को शीघ्र बहाल कर यातायात सामान्य करने की पूरी कोशिश की जा रही है, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन और आपूर्ति फिर से सुचारू हो सके।


