मुख्यमंत्री धामी ने धराली में रेस्क्यू कार्यों की समीक्षा, राहत कार्यों में तेजी के निर्देश

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार प्रातः उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें MI-17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार से पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सड़क, बिजली, संचार और खाद्यान्न आपूर्ति की शीघ्र बहाली के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालकर उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा और जनजीवन को सामान्य करने का प्रयास निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!