पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष नामित

नई दिल्ली।
भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित और देश के जाने-माने अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. बीकेएस संजय को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गुवाहाटी का अध्यक्ष नामित किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए डॉ. संजय ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएं देंगे।

डॉ. संजय ने प्रधानमंत्री और भारत सरकार के उस उद्देश्य पर बल दिया जिसके तहत देश के हर कोने में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि एम्स गुवाहाटी के माध्यम से उत्तर-पूर्व भारत के लोगों को अत्याधुनिक और सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल सकें, ताकि भारत के विकसित राष्ट्र बनने के सपने को और मजबूती मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!