विपक्षी हंगामे के बीच सीएम धामी ने पेश किया 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट, कल तक स्थगित हुई विधानसभा कार्यवाही

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र भराड़ीसैंण में हंगामेदार रहा। पहले ही दिन विपक्ष के जोरदार हंगामे और टेबल पलटने की घटना के बीच सदन की कार्यवाही को सात बार स्थगित करना पड़ा। अंततः मंगलवार शाम कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

हंगामे के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा। इसके साथ ही कुल नौ विधेयक भी पेश किए गए।

पेश हुए विधेयक इस प्रकार हैं:

  1. उत्तराखंड विनियोग 2025-26 का अनुपूरक विधेयक 2025
  2. उत्तराखंड उत्तर प्रदेश श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ मंदिर अधिनियम 1939 संशोधन विधेयक 2025
  3. उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता एवं विधि विरुद्ध प्रतिषेध संशोधन विधेयक 2025
  4. उत्तराखंड निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025
  5. उत्तराखंड साक्षी संरक्षण निरसन विधेयक 2025
  6. उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक 2025
  7. समान नागरिक संहिता उत्तराखंड संशोधन विधेयक 2025
  8. उत्तराखंड पंचायती राज संशोधन विधेयक 2025
  9. उत्तराखंड लोकतंत्र सेनानी सम्मान विधेयक 2025

सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज किया। विपक्ष के शोरगुल और नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल नहीं चल पाया और सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही।

चार दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन का घटनाक्रम यह संकेत दे रहा है कि आने वाले दिनों में भी सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी टकराहट देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!