कांग्रेस मुख्यालय में हरक सिंह रावत की प्रेस वार्ता

देहरादून।
कांग्रेस मुख्यालय में मंगलवार को वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल की तर्ज पर उत्तराखंड को भी आपदा प्रभावित राज्य घोषित करने की मांग की।

उन्होंने प्रदेश की राजधानी देहरादून में महिलाओं की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे।

हरक सिंह रावत ने श्रम मंत्री रहते हुए लागू किए गए प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र करते हुए बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गरीबों को मिलने वाले फ्लैटों के नाम पर 10 किस्तों में राशि जारी की गई, लेकिन वहां गरीबों के घर बनने के बजाय कोठियां खड़ी हो गईं।

उन्होंने इस योजना में बड़े घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि गरीबों के घरों के नाम पर 4-5 सौ करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। रावत ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!