देहरादून में मणिकम टैगोर की प्रेस वार्ता

देहरादून।
कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में मंगलवार को सांसद मणिकम टैगोर ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन कार्यक्रम को अब और गति दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस शहर और जिले में अपनी जड़ों को और मजबूत करेगी।

मणिकम टैगोर ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद किया जा रहा है। साथ ही जिले के सीनियर लीडरों से भी चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि सिर्फ संगठन के भीतर ही नहीं, बल्कि सिविल सोसाइटी से भी कांग्रेस के बदलाव को लेकर बातचीत की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि देशभर के 125 जिलों में अब तक कांग्रेस संगठन में बदलाव किए गए हैं और आने वाले एक माह के भीतर सभी निर्धारित कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!