मुख्यमंत्री धामी ने जीएसटी सुधारों पर जताया आभार

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसानों से लेकर उद्यमियों तक, घरबार से लेकर व्यापार तक, नई पीढ़ी का यह जीएसटी सभी के लिए खुशियां लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता से देश में जीएसटी सुधारों की नई व्यवस्था लागू होने को सुखद बताया। उन्होंने कहा कि जीएसटी संरचना को सरल बनाते हुए अब केवल दो स्लैब—5% और 18%—की व्यवस्था लागू होगी।

इस ऐतिहासिक निर्णय से न केवल आम नागरिकों को राहत मिलेगी, बल्कि मध्यम और लघु उद्योगों और छोटे व्यापारियों को भी नई शक्ति प्राप्त होगी। इसके अलावा, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित अन्य क्षेत्रों को भी लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्यटन प्रधान राज्य में यह सुधार विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। कर बोझ घटने से निवेश को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!