डालनवाला क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में बीती शाम उस समय सनसनी फैल गई जब पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्त सगे भाई हैं। देर रात पुलिस टीमों ने दबिश देकर दोनों अभियुक्तों निखिल और अमन को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने विशेष पुलिस टीमों का गठन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!