Sunday, February 1, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडसीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में प्रेस क्लब अध्यक्ष का जाना...

सीएम धामी ने दून मेडिकल कॉलेज में प्रेस क्लब अध्यक्ष का जाना हाल, चिकित्सकों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वहां भर्ती उत्तराँचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेन्द्र कंडारी का हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने अस्पताल में कंडारी का उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भूपेन्द्र कंडारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

अस्पताल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की। उन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम पूछा तथा उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने चिकित्सकों को कड़े निर्देश दिए कि अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के समुचित उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!