देहरादून: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में फरार महिला तस्कर गिरफ्तार

देहरादून: मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड 2025’ विजन को साकार करने और नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए दून पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में सेलाकुई थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित चल रही एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

साथी की गिरफ्तारी के बाद खुला था राज मामला सेलाकुई थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे (मु0अ0सं0 104/24) से जुड़ा है। पुलिस ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए सूरज नामक एक नशा तस्कर को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में सूरज ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपनी एक अन्य साथी पिंकी का नाम उजागर किया था।

सर्विलांस और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस लगातार पिंकी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन वह पुलिस से बचकर लगातार फरार चल रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी तेज की। अंततः मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त पिंकी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: पिंकी (उम्र 36 वर्ष)

पति: पप्पू साहनी

निवासी: मूल निवासी दरभंगा (बिहार), हाल निवासी ब्रह्मपुरी कॉलोनी, थाना पटेल नगर, देहरादून।

पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सेलाकुई पी.डी. भट्ट, व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल बृजेश और कांस्टेबल प्रवीण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!