धेनु एग्रो धोखाधड़ी: ₹50,000 के ईनामी आरोपी अनिल तिवारी को उत्तराखण्ड सीआईडी ने मुम्बई से दबोचा

हरिद्वार में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा स्थानीय नागरिकों से आरडी व फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर की गई लाखों की धोखाधड़ी मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस सीआईडी–ईकॉनॉमिक ऑफेंसेस विंग (EOW) ने ₹50,000 के ईनामी आरोपी अनिल कुमार तिवारी को महाराष्ट्र के कल्याण, जिला ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ट्रांज़िट रिमांड पर हरिद्वार लाया जा रहा है।

इस प्रकरण में थाना ज्वालापुर, हरिद्वार में मु.अ.सं. 164/2018 धारा 406/420 IPC के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसकी जांच सीआईडी सेक्टर देहरादून कर रही है।

जांच के अनुसार, कंपनी की ओर से स्थानीय नागरिकों को विभिन्न बॉन्ड और सर्टिफिकेट जारी कर करीब ₹12,26,800/- की ठगी की गई। कंपनी के संचालक —
• अनिल कुमार तिवारी (मैनेजिंग डायरेक्टर)
• देवेंद्र प्रकाश तिवारी (सीओओ)
— की संलिप्तता आर्थिक अपराधों में पाई गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों लगभग 7 वर्ष से फरार थे, जिस पर अपर पुलिस महानिदेशक की ओर से ₹50,000-₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

सीआईडी देहरादून के खंडाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। मुखबिर की सूचना पर 07 दिसंबर 2025 को कल्याण, मुम्बई से अनिल तिवारी को दबोच लिया गया। उसे ठाणे न्यायालय में पेश करने के बाद ट्रांज़िट रिमांड जारी किया गया।


गिरफ्तार आरोपी

अनिल कुमार तिवारी, पुत्र स्व. जागेश्वर तिवारी
निवासी – ए-1597, LIG आवास विकास कॉलोनी, हंसपुरम्, नौबस्ता, कानपुर (उ.प्र.)
वर्तमान पता – टिटवाला, कल्याण, जिला ठाणे, मुम्बई (महाराष्ट्र)

गिरफ्तारी टीम

  1. निरीक्षक – वेद प्रकाश थपलियाल
  2. अपर उपनिरीक्षक – सुरेश स्नेही
  3. आरक्षी मा०पु० – करमवीर सिंह
  4. आरक्षी चालक – मनोज कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!